कासगंज में कांग्रेस की बैठक में मंचासीन पूर्व राज्य मंत्री, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कांग्रेस के जिला प्रभारी व पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की राजनीति कर रही है। चुनाव में किए गए वादे भुला दिए गए हैं। लोग परेशान हैं। पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा है।
पूर्व राज्य मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। वह जिले में कांग्रेस की रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर तीखे प्रहार किए। कांग्रेस के दूसरे जिला प्रभारी महेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्थ हैं। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बच्चे। नौजवान भी परेशान हैं। उद्योग धंधे चौपट हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकेश धनगर ने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर नहीं है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे, मुनेंद्र पाल सिंह, अमित यादव, सौरभ पाल, शरद पांडे, अशोक कुमार मिश्रा, डॉ. नूर मोहम्मद, रविकांत सक्सेना, दीप कुमार पांडे, अजय बिसारिया आदि मौजूद रहे।