फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘पानीपत’ पर रोक लगाने को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला तहसील में प्रदर्शन करते जाट समाज के लोग। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। हाल ही में प्रदर्शित हुई हिंदी फिल्म ‘पानीपत’ में भरतपुर महाराजा व राजा महाराजा सूरजमल के संबंध में जुड़े इतिहास को गलत तरीके से दिखाए जाने पर जाट समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर फिल्म पर रोक लगवाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि फिल्म के माध्यम से सिर्फ जाट समाज ही नहीं बल्कि सर्वसमाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

फिल्म ‘पानीपत’ के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही फिल्म के निर्माता, निर्देशक के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में भंवर सिंह ठेकेदार, उदयप्रताप वर्मा, उदयवीर सिंह पौनिया, रंधीर ठेनुआ, भूपेन्द्र प्रधान, मुकेश प्रधान, अजीत चौधरी, विकास चौधरी, सतेन्द्र चौधरी, शिवा जाट, आशू चौधरी, संजय पौनिया, पूरन सिंह, कुलदीप सिंह, सुखवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से थे।
क्षत्रिय महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
टूंडला। अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा द्वारा भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर फिल्म ‘पानीपत’ पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष ठा. संजय सिंह परमार ने कहा कि महाराजा सूरजमल के चित्रण को फिल्म में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इस पर रोक लगाने व विवादित दृश्यों को हटाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दुष्यंत जादौन, आदित्य प्रताप सिंह, रघु धाकरे, लोकेश जादौन, राधेश्याम चौहान, अमित परमार और अमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें