पुलिस बीमारी सिपाही के इलाज में जुटी थी, तो वहीं मौके का फायदा उठाकर लकड़हारों ने गौहरपुर गांव के पास खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ों को आनन-फानन में काट दिया। इतनी ही नहीं आरोपी लकड़ियां भी उठा ले गए।
आगरा के कुर्राचित्तरपुर में पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को व्यस्त देख लकड़हारों ने गौहरपुर गांव के पास खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ों को आनन-फानन में काट दिया। ट्रॉली में भरकर लकड़ियां भी उठा ले गए। पेड़ कटान का वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
क्षेत्र में गौहरपुर गांव के पास खारी नदी के बीहड़ में कुर्राचित्तरपुर के दो किसानों के खेतों के बीच मेड़ पर नीम सहित कई पेड़ थे, जिन्हें लकड़हारों को बेच दिया गया था। शुक्रवार की सुबह इन पेड़ों की कटाई शुरू की गई। पहले शाखाओं को काटा गया। इसके बाद काम बंद कर दिया गया।
शनिवार को कुर्राचित्तरपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही की तबीयत खराब हो गई थी। चौकी व थाने के पुलिसकर्मी उनका इलाज कराने में व्यस्त रहे। सिपाही की हालत ज्यादा खराब होने पर आगरा लेकर गए, जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। लकड़हारों ने इसका फायदा उठाते हुए कटर मशीन से नीम के सात और कुछ अन्य प्रजाति के पेड़ों को कटवा डाला। ट्रैक्टर-ट्राॅली से लकड़ी भी उठा ले गए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जांच भी वन विभाग ने शुरू कर दी है।