उमस भरी गर्मी से बचने के लिए मुंह बांधकर कर व सिर पर टोपी लगाकर आते-जाते यात्री। संवा
मानसून से पहले ही जुलाई-अगस्त जैसी उमस भरी गर्मी ने लोगों को मंगलवार को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन 81 फीसदी आर्द्रता होने के कारण 46 डिग्री जैसी गर्मी होने का एहसास बना रहा। उमस से बेहाल लोगों को 2 दिन तक गर्मी और झेलनी होगी। इसके बाद बादलों के छाने और 31 मई को आंधी-तूफान आने के आसार जताए गए हैं।