मामले में बाह विधायक ने एसएसपी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह के थाना बासौनी के पुलिसकर्मियों ने शनिवार की रात अंडों के रुपये मांगे जाने पर दुकानदार भाइयों राघवेंद्र और राम सिंह पर डंडे बरसाए थे। आरोप है कि राघवेंद्र को तमंचा रखने तथा रामसिंह का शांतिभंग में चालान कर दिया था। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले और घटना का विरोध करने वालों को भी पीटा था। घायलों के साथ विधायक पक्षालिका सिंह एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिली। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए है। सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
शनिवार की रात बासौनी चौराहे पर अंडों के रुपये मांगने पर कुछ पुलिसकर्मियों ने दुकानदार राघवेंद्र और रामसिंह पर डंडे बरसाए, जिससे घायल हुए राघवेंद्र को सीएचसी बाह से रेफर कर दिया था। पुलिस ने राघवेंद्र का तमंचे और रामसिंह का शांतिभंग में चालान कर दिया था। घटना का विरोध करने वालों और वीडियो बनाने वालों पर भी डंडे बरसाए थे।