आगरा में तीसरे चरण के मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता फोन लेकर बूथ के अंदर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने वोट डालने के दौरान बैलेट यूनिट की फोटो खींच ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता मोबाइल लेकर बूथ के अंदर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने वोट डालने के दौरान बैलेट यूनिट की फोटो खींच ली। बैलेट यूनिट का फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में पुलिस की बड़ी लापरवाही होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, ताजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ पर एक युवक पुलिस की बर्रबरता का शिकार हो गया। युवक ने बताया कि वो वोट डालने के बाद बूथ के अंदर से आ रही अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठी बरसाना शुरू कर दीं। वो अपनी सफाई देता रहा, लेकिन पुलिस वालों ने उसकी एक न सुनी।