फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: 32 घंटे रिमांड पर रहेंगे आरोपी डकैत और मोना, हर राज को होगा पर्दाफाश ?

Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने आरोपियों की रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। सीजेएम ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए दोनों अभियुक्तों को दो दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
हत्यारोपी पति और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑटो मोबाइल कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की हत्या के आरोपी अजय उर्फ डकैत और उसकी पत्नी मोना 32 घंटे पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेंगे। विवेचक ने रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कहा था कि आला कत्ल, मृतक की बाइक सहित अन्य लूटा गया सामान बरामद किया जाना है। इस पर कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर दी।

विज्ञापन

 
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा की दो अगस्त को हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश ट्रांसपोर्ट नगर की झाड़ियों से पोटली में बरामद की थी। लाश आरोपी गांधी नगर निवासी मोना ने बरामद कराई थी। बाद में उसका पति अजय उर्फ डकैत पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक, अजय ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।  

प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं जांच
मुकदमे की विवेचना थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय कर रहे हैं। उन्होंने दोनों हत्यारोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि अभियुक्तों ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और मृतक की बाइक आदि बरामद कराने का बयान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सात दिन की रिमांड दी जाए। सीजेएम ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए दोनों अभियुक्तों को दो दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के आदेश किए। पुलिस आरोपियों को 18 अगस्त को सुबह आठ बजे से 19 अगस्त को शाम चार बजे तक रिमांड पर लेगी।  

मध्य प्रदेश जाते समय छिपाई बाइक 
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपियों ने अपने बयान में बताया है कि सुनील की बाइक आगरा से कटनी (मध्य प्रदेश) जाते समय रास्ते में छिपाई थी। सुनील की अंगूठी, घड़ी, पासबुक, एटीएम, आधार कार्ड और आला कत्ल भी बरामद किए जाने हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें