फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध, पत्नी का वीडियो बनाया या नहीं ! जूता उद्यमी के बेटे के मोबाइल की होगी फोरेंसिक जांच

Mon, 07 Mar 2022 08:53 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जूता उद्यमी के बेटे पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य आरोप लगाए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। पुलिस अब जूता उद्यमी के बेटे के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हरीपर्वत पुलिस ने पत्नी के उत्पीड़न के मामले में जेल भेजे जूता उद्यमी के बेटे के केस में साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। इसमें देखा जाएगा कि पत्नी ने वीडियो बनाने का जो आरोप लगाया है, वह वीडियो है या नहीं? उसे डिलीट तो नहीं किया गया? वीडियो मिला तो इसे किसने वायरल किया? इसकी जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में की जाएगी। वीडियो वायरल करने का आरोप सही निकला तो केस में आईटी एक्ट भी लगाया जाएगा।

कोर्ट में पेश किया गया आरोपी

भरतपुर हाउस निवासी जूता उद्यमी के बेटे के खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य आरोप लगाए थे। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। पुलिस अब विवेचना कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। वहीं मेडिकल पहले ही करा दिया गया था।

मोबाइल की होगी जांच

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मोबाइल में वीडियो मिलता है, उसे वायरल किए जाने की पुष्टि होती है तो केस में आईटी एक्ट की धारा लगाई जाएगी। मोबाइल से डिलीट डाटा रिकवर कराया जाएगा। केस में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सास और ससुर भी नामजद

वहीं मुकदमे में पीड़िता ने सास और ससुर को भी नामजद किया है। उन पर बेटे के कृत्य की शिकायत करने पर घर से निकालने और अन्य धमकी देने का आरोप लगाया है। वह भी उत्पीड़न में आरोपी हैं। मगर, उनके खिलाफ अपराध में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़िता के कोर्ट में दर्ज बयानों का विवेचक से अवलोकन कराया जाएगा।

दोस्त के भी बयान लेगी पुलिस

पीड़िता ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसका पति समलैंगिक है। उसके अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। दोस्त भी बड़े कारोबारी का बेटा है। ऐसे में कारोबारी परिवार चिंतित है। उन्हें डर है कि उनके बेटे की छवि खराब नहीं हो जाए। यह पति-पत्नी का झगड़ा है। मुकदमे में दोस्त आरोपी नहीं है। मगर, पुलिस उसके बयान दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में लिखा है कि पति ने वीडियो बनाया। इसमें अपने दोस्त के मोबाइल पर भेजने की आशंका जताई। यह भी लिखा है कि दोस्त से पति के समलैंगिक संबंध हैं। अब पुलिस इस संबंध के बारे में पता करने के लिए दोस्त के भी बयान लेगी। उससे पूछा जाएगा कि आरोपी ने कोई वीडियो शेयर किया या नहीं।

जेल में करवटें बदलते गुजरी रात

आरोपी जूता कारोबारी के बेटे को जिला जेल की बैरक नंबर नौ में रखा गया है। इसमें पहले से 30 से अधिक बंदी हैं। इस बैरक में नए बंदियों को रखा जाता है। कोरोना काल में कोरोना जांच कराई जाती है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर सात दिन बाद सामान्य बैरक में शिफ्ट किया जाता है। जेल सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शनिवार रात को सो नहीं सका। फर्श पर बिस्तर लगा हुआ था। बंदी भी साथ में सो रहे थे। पूरी रात वो करवटें बदलता रहा। सुबह भी उसने ठीक से खाया नहीं। वह गुमसुम रहा। बंदियों से भी कम ही बात की थी। अभी बंदियों की मुलाकात भी बंद चल रही हैं। ऐसे में आरोपी जल्द परिवार से भी नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें