फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कूंचा साधूराम में महिला रेखा और तीन बच्चों की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस सात दिन कस्टडी रिमांड पर लेगी। मंगलवार को कोर्ट में विवेचक ने प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इस प्रार्थना पत्र पर बुधवार को सुनवाई होगी। आरोपियों से पुलिस पूछताछ के साथ ही घर से लूटा गया सामान बरामदगी के प्रयास करेगी।
विज्ञापन

21 जुलाई को कोतवाली के कूंचा साधूराम मोहल्ले में रेखा राठौर, उनके बेटे टुकटुक उर्फ वंश (12), पारस (10) और बेटी माही (8) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 22 जुलाई को घटना का पता चला था। पुलिस ने 27 जुलाई को वारदात का खुलासा किया।
रेखा के रिश्ते के भाई संतोष राठौर, उसके दोस्त वीरू वाल्मीकि को जेल भेजा। बाद में संतोष का दोस्त अंशुल राठौर पकड़ा गया। उन्होंने बताया था कि रेखा के घर से लाखों के जेवरात और छह लाख रुपये लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से ज्यादा कुछ बरामद नहीं हो सका था। वहीं घर से लूटे गए लैपटॉप, टेबलेट और एक मोबाइल नहीं मिला था।
विज्ञापन

एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने बताया कि हत्यारोपियों को एक साथ रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में विवेचक थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभांष चंद्र पांडेय ने प्रार्थना पत्र दिया है। सुनवाई के बाद पता चलेगा कि कोर्ट से कितने दिन की रिमांड मिलेगी। रिमांड मिलने पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उनसे लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
चाकू और कैंची भी नहीं मिले
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने चाकू और कैंची से गले रेते थे। इन चाकू और कैंची को फेंक दिया था। वह सोरों से होते हुए चित्रकूट तक गए थे। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद चाकू और कैंची को बरामद करने का प्रयास करेगी। अगर, आला कत्ल से लेकर लूटा गया सामान मिलता है तो केस में अहम साक्ष्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें