फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पराली जलाने पर किसान को पुलिस ने भेजा जेल, सैटेलाइट से की जा रही निगरानी

Mon, 18 Nov 2019 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने पर प्रतिबंध है, लेकिन किसान नहीं मान रहे हैं। अब प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आ रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में पराली जलाने पर पुलिस ने एक किसान को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना छाता पुलिस ने रविवार को गांव जॉब में पराली जलाने वाले किसान को जेल भेज दिया। पुलिस के सामने पराली जलाने पर अड़ा किसान पुलिस से भिड़ गया था। पुलिस ने किसान का शांति भंग में चालान कर दिया। 

रविवार को पराली जलाने की सूचना पर छाता कोतवाली प्रभारी दुर्गेश कुमार गांव जॉब पहुंचे। वहां पुलिस को गांव जॉब निवासी गोविंद सिंह खेत पर पराली जलाते मिला। पुलिस ने मना किया तो वो पुलिस से भिड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गोविंद सिंह को पकड़कर कोतवाली ले आई और शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। वहीं पराली जलाने की सूचना पुलिस ने जिला प्रशासन को दी है। किसान के खिलाफ पराली जलाने का नोटिस जारी किया गया। 

चार और स्थानों पर मिली पराली जलाने की लोकेशन 

तमाम प्रयासों के बाद भी धान उत्पादक किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। रविवार दोपहर को जिला मुख्यालय को लखनऊ स्थित सैटेलाइट से चार और स्थानों पर पराली जलाने की सूचना दी गई। 

उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि पराली जलाने की चार और सूचनाएं मिली हैं। सूचनाओं पर टीम भेजी गई हैं। पराली जलाने वालों को चिन्हिन कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 


ये भी पढ़ें- ताजनगरी में चलीं राहत भरी की हवाएं, धुंध छंटने से खिली धूप, मौसम हुआ खुशनुमा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें