फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पिता पुत्र को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव मनौना में जेठ द्वारा महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी व उसके पुत्र की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। रविवार तक कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहंीं आ सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मनौना निवासी नेम सिंह की पत्नी अवधेश कुमार की शुक्रवार की शाम जेठ उदय सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय आरोपी का पुत्र भी मौजूद था। नेम सिंह ने बताया कि उसके बेटे अनीश का भतीजे नीलू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद नीलू घर गया और पिता को साथ लेकर आ गया।
पिता पुत्र घर आकर गाली गलौज करने लगे। रोकने पर उदय सिंह ने पत्नी अवधेश कुमारी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। नेम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की तलाश कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें