फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्नाभाई का खतरा, फरार सॉल्वर गैंग की 'कुंडली' खंगाल रही पुलिस

Mon, 20 Jan 2020 06:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में मुन्ना भाई आ सकते हैं। इस आशंका पर पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसकी वजह यह है कि आगरा में हाल ही में पुलिस, सेना भर्ती की परीक्षा और टीईटी में मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। इनके साथी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दो सालों में 17 युवक  परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए थे। इन बातों को ध्यान में रखकर पुलिस एहतियात बरत रही है। सॉल्वर गिरोह के सरगना रजनेश सहित अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने एक महीने में 25 सॉल्वर पकड़े। इसमें रजनेश का भाई ब्रिजेश भी पकड़ा गया। इन सभी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है।

इसमें देखा जा रहा है कि कहीं यूपी बोर्ड के छात्र तो इनके संपर्क में नहीं थे। पुलिस ने नकल कराने का ठेका लेने वाले लोगों की भी सूची तैयार की है। ये पिछले सालों की परीक्षा में प्रकाश में आए थे। इनका भी सत्यापन कराया जा रहा है कि इन दिनों क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन

 
विज्ञापन

22 केंद्र डाले जा चुके काली सूची में
जनपद में 53 विद्यालयों को इस बार काली सूची में डाला गया है। इनमें परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। इनमें पिछले सालों में नकल पकड़े जाने के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मंडल में ऐसे विद्यालयों की संख्या 53 है।

किए जा रहे हैं सुरक्षा इंतजाम
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। मीटिंग हो चुकी है। सॉल्वर गैंग इस परीक्षा में सेंध न लगा सकें, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं - बबलू कुमार, एसएसपी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें