फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, लूटे गए 1.58 करोड़ रुपये के फोन बरामद

Sat, 06 Nov 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

सात करोड़ के मोबाइल लूटकांड में पांच और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इनसे लूट के 1589 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.58 रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
पांच बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में एसटीएफ नोएडा और स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल लूटकांड के पांच और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे 1 करोड़ 58 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने पांच अक्तूबर को कैंटर लूट लिया था, जिसमें करीब सात करोड़ रुपये के मोबाइल फोन लदे थे। थाना फरह में इसका मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इस लूटकांड का खुलासा पहले ही कर चुकी है। 
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को नोएडा से बेंगलुरु जा रहे मोबाइल फोन से भरे कैंटर को बबीना टोल पार करने के बाद मध्य प्रदेश की सीमा में लूट लिया था। उसमें 899 बैग भरे हुए थे। प्रत्येक बैग में 10 मोबाइल थे। लूट करने वाले दो बदमाश सवारी बनकर थाना फरह के रैपुराजाट से कैंटर में बैठे थे। बाकी उनके साथी कार से ट्रक के पीछे पीछे चल रहे थे। घटना की रिपोर्ट कंपनी मैनेजर सचिन मानव ने थाना फरह में दर्ज कराई थी। 

27 अक्तूबर को हुआ था लूटकांड का खुलासा
पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद 27 अक्तूबर को इस लूटकांड का खुलासा किया था। इनसे 47 मोबाइल और लूट में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार बरामद हुई थी। इसके बाद 31 अक्तूबर को दो और लुटेरे हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से साढ़े चार लाख की कीमत के 45 मोबाइल बरामद हुए। इस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में एसटीएफ नोएडा और स्थानीय पुलिस जुटी हुई थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

दीपावली के दिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसटीएफ नोएडा ने संयुक्त ऑपरेश में पांच और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूट के 1589 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.58 रुपये बताई गई है। आरोपियों के कब्जे से दो कारें भी बरामद हुई हैं। 

ये बदमाश हुए गिरफ्तार
- राहुल उर्फ आमिर खान निवासी विसम्भरा थाना शेरगढ़
- शाहिद सरपंच निवासी रैपुआ
- अजरूद्दीन निवासी सिकरावा थाना पिनगवां नूंह मेवात हरियाणा
- समीर निवासी बुराका थाना तावडू जिला नूंह मेवात हरियाणा
- अजमत निवासी सिकरावा थाना पिनगवा पुन्हाना जिला नूंह मेवात हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें