आगरा के नेहरू नगर मंदिर में हुई पूजा
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर में हुई पूजा
नेहरू नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में गोवर्धन महाराज की पूजा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें रामलता वर्मा ने गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। समस्त कार्यक्रम मंदिर के पंडित देवेंद्र शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, दिनेश कुमार वर्मा (सारथी) ने सहयोग प्रदान किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
अन्नकूट पर महंगाई की मार
अन्नकूट के प्रसाद पर भी महंगाई का असर दिखा। शुक्रवार को अन्नकूट में इस्तेमाल होने वालीं सब्जियों के दामों में जबरदस्त तेजी दिखी। सिकंदरा की थोक मंडी में 15 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। गोभी 60 रुपये तक बिकी। मूली, लौकी, गाजर, बैंगन, तोरई, काशीफल के दाम भी बढ़े। प्रसाद के लिए लोगों ने थोड़ी सब्जी से ही काम चलाया।
ये भी पढ़ें...
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, आर्यन कर रहा था एयरफोर्स की तैयारी