फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः लड़की होटल में दोस्त से मिलने पहुंची, गांव में हो गया 'बवाल'

Thu, 19 Sep 2019 03:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार रात समुदाय विशेष की एक किशोरी के लापता होने पर तनाव हो गया। किशोरी के परिजनों ने सहेली पर गायब कराने का आरोप लगाया। काफी संख्या में लोग उसके घर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की। तीन घंटे बाद वह एक होटल में अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिल गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की समुदाय विशेष की 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार दोपहर ढाई बजे घर से वह कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों को शक था कि किशोरी दूसरे समुदाय की सहेली के पास गई है। वह उसके घर आ गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सहेली ने बताया कि वह आकर कुछ देर रुकने के बाद चली गई थी। मगर, परिजन सहेली के परिवार पर ही गायब कराने का आरोप लगाने लगे। इससे दोनों समुदाय के लोग जुट गए। इससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रात तकरीबन आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस ने मोहल्ले में पहुंचकर किशोरी के पिता से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तीन टीम तलाश में लगाई गईं। तीन घंटे बाद एत्मादपुर क्षेत्र के एक होटल में किशोरी मिल गई। एक किशोर भी उसके साथ था। पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों एक ही समुदाय के थे। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया। मगर, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों लखनऊ जाने वाले थे। किशोर की रिश्तेदार वहां पर है। इसलिए दोनों ने रिश्तेदार के यहांरुकने का प्लान बनाया था। रात में होटल में रुकने के बाद सुबह वहां के लिए निकल जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें