आगरा के एक थाने के प्रभारी निरीक्षक ने दिवाली पर खूब मिठाई बांटी। इसका बिल एक लाख रुपये तक पहुंच गया। मिठाई विक्रेता ने चौकी के दरोगा से रकम मांगी। इन दरोगा के कहने पर ही विक्रेता ने मिठाई दी थी। दरोगा ने प्रभारी निरीक्षक से कहा। मगर, उन्होंने दरोगा की रपट लिखवा दी। अब यह मामला अधिकारियों तक पहुंच गया है। मामले में गोपनीय जांच शुरू करा दी गई है।