फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमेबाज निकला आरोपी: जेसीबी से रातभर जिसे नाले में ढूंढती रही पुलिस, वह सही सलामत बाहर मिला; जानें पूरा मामला

Thu, 18 Jul 2024 12:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस का सामना एक चकमेबाज आरोपी से हुआ। वह पुलिस से हाथ छुड़ाकर नाले में कूद गया। पुलिस जेसीबी से रातभर इसे नाले में ढूंढती रही। सुबह वह सही सलामत बाहर मिला। 
विज्ञापन
जेसीबी से पटिया हटाकर आरोपी को नाले में ढूंढती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला सामने आया। यहां ताजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात आरोपी पवन 112 पुलिस से हाथ छुड़ाकर घर के सामने से निकले नाले में कूद गया। युवक के कूदते ही सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। सिपाहियों ने तुरंत थाने सूचना दी।

विज्ञापन


आरोपी पवन ने रात को शराब के नशे में पत्नी मधु और बड़े भाई से मारपीट की। मां त्रिवेणी देवी बीच-बचाव को आई तो उसने मां पर भी हमला कर दिया। पत्नी मधु के मुताबिक मां को नीचे गिराकर लात-घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और मां को छुड़ाया। 

परिजन ने 112 पर काल कर दिया। 112 के सिपाहियों ने उसे बड़ी मुश्किल से काबू में कर हाथ बांध दिए। उसे बाइक पर बैठा रहे थे, तभी वह घर के सामने बने नाले में कूद गया। यह देख सिपाही घबरा गए। उन्होंने थाने में सूचना दी। फ़ोर्स पहुंचने के बाद नाले में कूदे पवन को ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जेसीबी मंगाई। जगह-जगह नाले की पटिया जेसीबी से तोड़ी गई। सीढ़ी लगाकर एक व्यक्ति को उतारा। लेकिन, युवक सुबह तक नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि युवक सही सलामत है। रात के अंधेरे में निकलकर भाग निकला था। किसी को पता ही नहीं चला। अभी परिजन बता नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें