फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में 50 करोड़ से 530 छात्राओं के लिए बनेगा छात्रावास, डेढ़ साल में हो जाएगा तैयार

Thu, 18 Jul 2024 12:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 50 करोड़ से 530 छात्राओं के लिए छात्रावास बनेगा। यह डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। आठ मंजिला होगा। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में महिला छात्रावास के लिए भूमि पूजन हुआ है। मेडिकल छात्राओं से इसका पूजन कराया। 18 महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा। एमबीबीएस की 200 सीटें होने पर नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने छात्रावास की जरूरत बताई थी।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एनएमसी के मानकों में महिला छात्रावास भी शामिल है। इसके लिए शासन से बजट मिल चुका है। बुधवार को भूमि पूजन किया गया है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम कर रहा है। ये आठ मंजिला होगा और इसमें 265 कक्ष होंगे। इसमें 530 छात्राओं की क्षमता होगी। 

वेटिंग एरिया, रिसेप्शन और शौचालय ब्लॉक भी होगा। अगले चरण में पुरुष छात्रावास का निर्माण भी होगा। इसमें भी 265 कमरे बनेंगे और 530 छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी। इसका बजट भी करीब 50 करोड़ रुपये है। अगस्त में इसका भी भूमि पूजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें