फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की कार खोज रही पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Wed, 04 Jun 2025 12:38 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

तीन लोग उपराष्ट्रपति के बेहद नजदीक पहुंच गए और उनसे मुलाकात भी की। सोशल मीडिया पर इसके फोटो भी वायरल हो गए हैं।
विज्ञापन
बिना अनुमति उप राष्ट्रपति का स्वागत करने घुसे तीन लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के एक जून को आगरा आने पर एयरफोर्स परिसर में बिना प्रवेश पास के पहुंचे तीन लोगों को किस कार में लाया गया। इसकी जांच सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही है। एयरफोर्स परिसर के गेट पर लगे कैमरे के साथ खेरिया एयरपोर्ट की पार्किंग और गेट पर लगे कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है कि यह तीनों लोग किस नेता के साथ एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में सेंध का मामला उच्च स्तर पर पहुंचा है। एयरफोर्स के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना प्रवेश पास और लिस्ट में नाम के बिना ही तीन लोग संजय अरोड़ा, रोहित कत्याल, सोनू कक्कड़ उपराष्ट्रपति के बेहद नजदीक पहुंच गए और उनसे मुलाकात भी की। सोशल मीडिया पर इसके फोटो भी वायरल हो गए हैं। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध के इस मामले में प्रशासन ने एयरपोर्ट की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ के कमांडेंट से रिपोर्ट मांगी है।

पार्टी नेता की कार में पिछली सीट पर बैठकर पहुंचे
प्रशासन ने सुरक्षा में सेंध लगाने वाले संजय अरोड़ा, रोहित कत्याल, सोनू कक्कड़ को ले जाने वाले वाहन की सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की है। जिस कार में यह तीनों पहुंचे, उसे देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी के एक नेता की कार में पिछली सीट पर यह तीनों बैठकर एयरफोर्स परिसर के टेक्निकल परिसर तक पहुंचे थे। इन तीनों ने उपराष्ट्रपति को फूल भी भेंट किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एक जून को महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में आगरा आए थे। एयरपोर्ट पर उनसे कौन मुलाकात करेगा, इसकी सूची पहले ही उपराष्ट्रपति कार्यालय से भेजी गई थी। इसमें इन तीनों लोगों के नाम नहीं थे। एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने एयरफोर्स और सीआईएसएफ से सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पहचान करने को कहा है। 

एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहले हम उन नेताओं की तलाश कर रहे हैं, जिनकी गाड़ी में बैठकर ये तीनों एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचे। सुरक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

आगरा के नेता लगाते रहे हैं सुरक्षा में सेंध
उपराष्ट्रपति से पहले आगरा के नेता वीआईपी की सुरक्षा में सेंध लगाते रहे हैं। इससे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में भी आगरा के नेता सेंध लगा चुके थे। वह फरह में उनके हेलिकॉप्टर तक पहुंच गए थे, जिस पर तत्कालीन एसएसपी से रिपोर्ट तलब की गई थी। कांग्रेस सांसद और तब एसपीजी सुरक्षा के घेरे में रहने वाले राहुल गांधी की सुरक्षा में भी आगरा में कांग्रेस नेताओं ने सेंध लगा दी थी, जो बिना अनुमति उनके नजदीक पहुंच गए थे। तब एसपीजी ने इस पर स्थानीय पुलिस से आपत्ति की थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें