फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर ठग का ऐसा कारनामा...डीएम भी चकरा गए, जिला उद्यान अधिकारी के उड़ गए होश; लोगों से की ये अपील

Wed, 04 Jun 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

साइबर ठग ने 50 हजार रुपये अर्जेंट ट्रांसफर करने के लिए कहा। डीएम का मैसेज पढ़ने के बाद डीएचओ दंग रह गए। उन्होंने जिलाधिकारी को फोन किया, तब जाकर मामला खुल सका।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में  जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का फर्जी व्हाट्सअप एकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) से 50 हजार रुपये की मांग की। हालांकि सूझबूझ से वह बच गए। उन्होंने इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम ने नंबर के आधार पर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


साइबर शातिर ने जिलाधिकारी का फोटो लगाकर डीएम मथुरा के नाम से व्हाट्सअप पर फर्जी अकाउंट बना लिया। फिर डीएचओ का हालचाल पूछा और उनके कार्यालय के बारे में जानकारी जुटाई। मंगलवार दोपहर को उसने डीएचओ को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद ठग उनसे 50 हजार रुपये अर्जेंट ट्रांसफर करने के लिए कहने लगा। डीएम का मैसेज पढ़ने के बाद डीएचओ दंग रह गए। उन्होंने डीएम के पर्सनल नंबर पर फोन किया और मामले की जानकारी दी। तब जाकर जालसाजी पकड़ में आई। 

ये भी पढ़ें- UP: यमुना में डूबकर छह बहनों की गई जान...माैत से पहले बनाई रील, लाशों को देख होश खो बैठे परिजन; हर आंख हुई नम
विज्ञापन


 
विज्ञापन

डीएम ने नंबर की जानकारी जुटाई तो वह लाओस (विदेश) का है। उन्होंने साइबर ठग के मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। डीएम सीपी सिंह ने बताया है कि व्हाट्सअप नंबर दूसरे का है। इसलिए कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठगों से सतर्क रहने के उपाय
साइबर अपराधों से बचने का सबसे पहला चरण है जागरूकता। इसके बारे में जितनी जानकारी रखेंगे आप उतने सुरक्षित रहेंगे। पर्सनल डिटेल किसी से शेयर न करें, कभी भी अपना नेट बैंकिंग पासवर्ड, वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी), एटीएम या फोन बैंकिंग पिन, सीवीवी नंबर, एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी किसी से भी शेयर न करें। अनजाने नंबर से फोन या मैसेज आए तो सतर्क रहें। कोई भी पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें