फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर लाइव कर आत्महत्या का मामला: मुकदमे में नामजदगी के बाद दरोगा लाइन हाजिर, चार लोगों को ठहराया था जिम्मेदार

Sat, 06 Nov 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में रुनकता के गांव मांगरौल गूजर निवासी युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आत्महत्या करने से पहले उसने फेसबुक लाइव किया। जिसमें उसने दरोगा व अपने चाचार के परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
आगरा: युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा के रुनकता में ट्रेन से कटकर मांगरौल गूजर निवासी कृष्ण मुरारी के आत्महत्या के मामले में मुकदमे में नामजदगी पर दरोगा केशव शांडिल्य को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस केस से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक
कृष्ण मुरारी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके खिलाफ चाचा लाखन ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस में चार्जशीट लगा दी थी। कृष्ण मुरारी के खिलाफ 110 जी के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की गई थी। केस में उसके पिता भी आरोपी थे।
फेसबुक लाइव के दौरान दरोगा पर लगाए थे आरोप
उसने फेसबुक पर लाइव करके कहा था कि रुनकता चौकी चोर है। चौकी प्रभारी केशव ने 10-12 हजार रुपये लिए। इसके बावजूद समझौता नहीं कराया। उसका सपना टूट गया। बेफिजूल में उसको आरोपी बनाया गया। उसका घटना से कोई लेना-देना नहीं था। 
विज्ञापन

एसएसपी ने की कार्रवाई
मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें मृतक के चाचा लाखन, चाची लज्जा, चचेरा भाई मोन और दरोगा केशव शांडिल्य को नामजद किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि केशव शांडिल्य को लाइन हाजिर किया गया है। वह गैरहाजिर भी हैं। प्रकरण में विवेचना कराई जा रही है। दरोगा की भूमिका की जांच कराई जा रही है। केशव शांडिल्य तबीयत खराब होने की वजह से अवकाश पर हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबर...

आगरा: पुलिस और रिश्तेदार से परेशान था, फेसबुक लाइव कर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
आगरा: युवक की खुदकुशी मामले में दरोगा सहित चार पर मुकदमा, फेसबुक लाइव कर ट्रेन से कटकर दी थी जान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें