फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों को पकड़ने का पुलिस पर भारी दबाव

Fri, 24 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मेरीज चर्च पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को पुलिस ने चौबीस घंटे की पूछताछ के बाद भी क्लीन चिट नहीं दी है। उधर, इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आईजी जोन ने बैठक कर डीआईजी और एसएसपी के साथ मंत्रणा की। घटना के बारे में सुराग देने वाले को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा  की। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें, सेंट मेरीज चर्च पर पिछले गुरुवार की रात को अज्ञात लोगों ने मदर मेरी और प्रभु यीशू की मूर्तियां तोड़ दी थीं। इस घटना के बाद से ईसाई समाज आंदोलित है। रोजाना प्रार्थना सभाएं और कैंडल मार्च हो रहे हैं। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में भी घटना का असर दिखा। घटना के विरोध में राजधानी के सभी मिशनरी स्कूल बंद रहे। मिशनरी अस्पताल और अन्य संस्थाओं में भी तालाबंदी रही। हालांकि आगरा में स्कूलों की बंदी नहीं की गई। उधर, पुलिस पर घटना के खुलासे का चौतरफा दबाव है। आईजी डीसी मिश्रा ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी राजेश डी. मोदक के साथ मंत्रणा की। सीओ एलआईयू से भी पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने घटना के बारे में किसी भी तरह का सुराग देने पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें