फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: घर में घुसकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, सीसीटीवी से मिला पुलिस को सुराग; आरोपी दबोचा

Sat, 28 Nov 2026 11:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी से दरिंदगी की थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव था। पुलिस ने सीसीटीवी से मिले सुराग की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के अगले दिन शनिवार शाम करीब छह बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दबाव था।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार दोपहर उनकी बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का युवक आकाश जाटव उर्फ अप्पू घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मां के घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी थी। 

सूचना पर डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार और एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। शनिवार शाम करीब छह बजे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें