फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी: लाइव क्रिकेट, फुटबॉल, रग्बी खेल दिखाकर लगवाते रकम...ऐसे भेजते हैं आपके मोबाइल पर लिंक

Thu, 21 Sep 2023 07:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का खुलासा किया है। इसमें लाइव क्रिकेट मैच, फुटबॉल, रग्बी खेल दिखाकर रकम लगवाई जाती थी। ठग विभिन्न एप से आपके मोबाइल पर लिंक भेजते हैं। 
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले की जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी ठग एप और वेबसाइट का लिंक इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिग्नल एप पर भेजते थे। डाउनलोड करने पर सब्सक्रिप्शन फीस के रूप में 500 रुपये तक लिए जाते थे।

विज्ञापन


इसके बाद लाइव क्रिकेट मैच, फुटबॉल, रग्बी खेल दिखाकर रकम लगवाई जाती थी। पुलिस ने गृह मंत्रालय सहित सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से संपर्क किया। इसके बाद एप और साइटों को बंद कराया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि एक वेबसाइट बंद होने पर साइबर अपराधी सप्ताह भर में नई तैयार कर लेते हैं। इसलिए पुलिस इन पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा: भूमाफिया घोषित करने के लिए डीएम ने वीडियो साक्ष्य सहित मांगे और सबूत

पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम

खुलासा करने वाली टीम में साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह, साइबर सेल के एसआई सुबोध मान, सचिन धामा, मुख्य आरक्षी विजय तोमर, मनोज कुमार, सनी कुमार कर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। पुलिस आयुक्त ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें