फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दरोगा गिरफ्तार: पिता हैं सिपाही और बेटे ने धौंस जमाने के लिए पहनी वर्दी, जेल जाते ही निकल गई हेकड़ी

Fri, 22 Sep 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फर्जी दरोगा बन ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के पिता पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में मथुरा में तैनात हैं। 

 
विज्ञापन
फर्जी दरोगा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की थाना दक्षिण पुलिस ने फर्जी दरोगा बनकर लोगों से ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के पिता मथुरा सदर कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। आरोपी करीब दो वर्ष से ठगी कर रहा था। उसके आईकार्ड की अवधि देख खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


ये है मामला 
एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने थाना मटसैना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी मेहित यादव को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात स्टेशन रोड स्थित झूमर विक्रेता परख गुप्ता की दुकान पर आरोपी पहुंचा। अपने साथी की ओर से बीमा कराने की बात कहते हुए रौब झाड़ने लगा। दुकान स्वामी ने मना कर दिया था तो आरोपी ने अपना आईकार्ड दिखाकर खुद को दरोगा बताया और बीमा कराने के लिए दबाव बनाने लगा। 

ये भी पढ़ें - UP: कमरे में बहू को देख ससुर करने लगा गंदी हरकत, बचाने आई जिठानी को भी नहीं छोड़ा; दोनों का किया ये हाल

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के पहुंचते ही छूटे पसीने 
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान जब उसका आई कार्ड देखा गया तो मामले का खुलासा हो गया। आई कार्ड पर फोटो था और सभी चीजें सही थीं, लेकिन आई कार्ड की समय अवधि पुरानी थी, जिससे वो पकड़ में आ गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसका राज खुल गया।  पुलिस ने आरोपी से फर्जी आईकार्ड और मोबाइल बरामद किया है। 

ये भी पढ़ें -  Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे
विज्ञापन

एसआई की कर रहा है तैयारी 
एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एसआई की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि इससे पहले उसने किन लोगों को इस तरह ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें