फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन शातिर ठग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार को टूंडला पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश फर्जी अधिकारी बनकर ठगने का काम करते थे।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी केडी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान के दौरान ठगी व लूटपाट करने वाले बड़े गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी कोरोना काल में फर्जी आरटीओ अधिकारी व अन्य विभाग के अधिकारी बनकर आम आदमी व रहा चलते और वाहन चालकों को अपना निशाना बनाते थे। तीनों शातिरों ने पूछताछ में अपना नाम सुमित शर्मा उर्फ मोनू पंडि निवासी आवास विकास कॉलोनी पानी टंकी के पास कस्बा व थाना शिकोहाबाद, शीलेंद्र यादव उर्फ शीला निवासी जैन नगर खेड़ा, थाना उत्तर, फिरोजाबाद, अभय उर्फ बीटू निवासी जैन नगर खेड़ा चंद्रशेखर स्कूल के पास थाना उत्तर, फिरोजाबाद बताया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 45,900 रुपये, तीन तमंचे व कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। तीनों को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
ठगों के विरुद्ध कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
टूंडला। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित शर्मा के ऊपर अब तक टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मक्खनपुर, एत्मादपुर आगरा थानों में 14 मुकद्दमे दर्ज हैं। वहीं शीलेंद्र यादव पर टूंडला व फिरोजाबाद में चार वहीं अभय पर फिरोजाबाद, शिकोहाबाद व टूंडला में चार मुकद्दमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें