फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जुलूस निकालने पर कार्रवाई: तीन मुकदमे, 60 नामजद... 350 अज्ञात, जुमे की नमाज पर अलर्ट

Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मुकदमे में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई नाम पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद गुरुवार को जुलूस निकालने और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दो मुकदमे मंटोला थाना और एक मुकदमा नाई की मंडी थाना में लिखा गया है। इनमें 60 नामजद और 350 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने नामजद आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने बताया कि थाना मंटोला में एक मुकदमा बलवा, महामारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत लिखा गया है। इसमें 22 नामजद और 200 अज्ञात आरोपी हैं। नामजद लोग भीड़ को जुटाने वाले हैं। 

दूसरा मुकदमा सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल करने का है। हालांकि इसमें भी आईपीसी की धारा लगाई हैं। 14 नामजद किए गए हैं। अन्य भी आरोपी हैं। उनकी पहचान की जा रही है। इसमें सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को मुकदमे का आधार बनाया जा रहा है। इससे ही भीड़ को उकसाया गया। 

विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन पर तीसरा मुकदमा
तीसरा मुकदमा नाई की मंडी थाने में लिखा गया है। यह कलक्ट्रेट में प्रदर्शन का लिखा है। इसमें पुलिस की ओर से लिखा गया है कि धारा 144 का उल्लंघन किया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। पांच से अधिक लोग एक जगह पर जमा हुए। इसमें 24 नामजद और 150 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मुकदमे में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई नाम पुलिस को मिले हैं। पूर्व में अगर, इन लोगों को पाबंद किया गया होगा, इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

मुकदमे में इनके नाम शामिल
पुलिस ने बताया कि नाई की मंडी में दर्ज मुकदमे में हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, इदरीश, जावेद कुरैशी, खालिक आदि सहित 24 नामजद किए गए हैं। इन पर ही बिना अनुमति भीड़ लेकर आने का आरोप है।
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर पुलिस का अलर्ट
20 अगस्त को जुमे की नमाज के अलावा मोहर्रम की दसवीं तारीख भी है। इसको लेकर पुलिस का अलर्ट जारी हो गया है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पूरे जिले में संवेदनशील इलाकों में पुलिस की ड्यूटी लगाई है। अधिकारी भी गश्त करते रहेंगे। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें