फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाघाई बॉर्डर पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली; नौ गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों को रोका, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू  होने लगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरह पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दिखे बदमाश

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को देर रात थाना फरह पुलिस व एसओजी राजस्थान के बाघाई बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो कारों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ओमप्रकाश उर्फ ओपी एवं महेंद्र के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: डॉक्टरों ने जिस नवजात को मृत घोषित कर दिया, 12 घंटे बाद चलने लगीं उसकी सांसें; शहर लेकर दौड़े परिजन

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

इनके अलावा सात अन्य शिवचरण निवासी नगरिया थाना फतेहाबाद, मुन्नालाल निवासी करकौली थाना मटसेना, फिरोजाबाद, रंजीत सिंह, निवासी गुर्जानन्दन थाना फतेहाबाद, देव सिंह गांव छैविसा थाना फतेहाबाद, अशोक कुमार निवासी शहीद नगर, फतेहाबाद, ड्राइवर बृजेश, गांव गंगीपुरा, थाना बसई, ड्राइवर सूरज गांव ड्रीम सिटी कॉलोनी, ब्रिजपुरी, थाना जगदीशपुरा पकड़े गए हैं। 

एक दर्जन दर्ज हैं मुकदमे

महेंद्र पर हत्या एवं रंगदारी सहित लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से दो कारों के अलावा एक पिस्टल 9 एमएम, पांच राइफल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें