फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: साइबर ठगों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार; पैर में गोली लगते ही रोने लगे

Tue, 05 Sep 2023 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

साइबर ठगी करने वाले गैंग के सदस्यों के बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान फायरिंग हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोली लगने से दो साइबर घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से मुठभेड़ के दौरान दो साइबर ठगों को पैरों में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल शातिरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से 20 सिम कार्ड, चार एन्ड्रोइड फोन, दो फर्जी पहचान पत्र, दो तमंचा 315 बोर, पांच खोका कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस व एक बिना नम्वर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की है। 
विज्ञापन

      

यहां की है घटना

घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि मुखबिर से दो साइबर अपराधी की गांव देवसेरस से डींग की तरफ जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम हरि वाजपेयी, स्वाट प्रभारी अभय कुमार शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा ने  बंबा से पहले देवसेरस की ओर चैकिंग की। एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का इशारा किया गया।

ये भी पढ़ें -  आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिए। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें शब्बीर पुत्र जफरू, जितेन्द्र प्रजापति पुत्र लक्ष्मण निवासीगण ग्राम देवसेरस पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र गोवर्धन भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -  आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें