फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस आयुक्त ने दिया आदेश, तब 10 दिन बाद लिखा जा सका चोरी का मुकदमा

Mon, 15 Jul 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भले ही पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो गई है, लेकिन पुलिसिंग में कोई परिवर्तन नहीं आया है। आलम ये है कि चोरी के मुकदमे के लिए भी पीड़ितों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक ऐसे ही चोरी के मामले में 10 दिन बाद मुकदमा लिखा गया, वो भी पुलिस आयुक्त के आदेश देने परा।  
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने छत काटकर एक घर में चोरी की। लाखों रुपये के गहने और 1.30 लाख नकद समेट ले गए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 10 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आवास विकास सेक्टर-15 निवासी रंजना ने पुलिस को बताया कि वो एक महीने के लिए बेटे-बेटी से मिलने भोपाल और देहरादून गई थीं। पति प्रदीप पैतृक गांव बाह में खेती का काम देख रहे थे। 4 जुलाई को पड़ोसियाें ने घर के पीछे का दरवाजा खुला होने की सूचना फोन पर दी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

देर रात पति घर पहुंचे। देखा तो छत टूटी थी। घर के अंदर अलमारी का लॉक टूटा था। कई कपड़े फर्श पर बिखरे थे। पता चला कि चोर 1.30 लाख रुपये और लाखों रुपये के गहने ले गए। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी पदम प्राइड ने तहरीर लेने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें