खंदौली।आरोपियों को जेल भेजती पुलीस
- फोटो : Agra Dehat
खंदौली। क्षेत्र के पुरा गोवर्धन में रविवार की देर शाम जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने वृद्ध समेत तीन लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने नकदी के साथ तमंचा और गांजा भी बरामद किया है। वृद्ध के परिजनों ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप भी लगाया है।
थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि जुआ खेले जाने की सूचना पर दबिश दी गई थी। मौके से पूरा गोवर्धन निवासी रवि, महेश और सतीश को पकड़ा गया। इनके पास से ताश की गड्डी, 1580 रुपये, 1030 ग्राम गांजा और एक तमंचा बरामद हुआ। जेल भेजे गए महेश के बेचे सोनवीर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जुआरियों के भाग जाने पर उनके ही 70 वर्षीय वृद्ध पिता को पकड़ लिया, जबकि वह अपने प्लॉट पर बैठे थे। बताया कि वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।