फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गांव में स्प्रिट से बनाई जा रही थी नकली शराब, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

गांव में रेक्टिफाइड स्प्रिट से नकली शराब तैयार की जा रही थी। आरोपी इस शराब को फर्जी क्यू आर कोड और लेबलिंग कर बेचते थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव खड़वाई में रेक्टिफाइड स्प्रिट से नकली शराब तैयार की जा रही थी। एक मकान में यह काम किया जा रहा था। पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। पुलिस ने मकान से भारी मात्रा में नकली शराब, लेबल, क्यू आर कोड, मशीन बरामद की हैं।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि खड़वाई गांव में नकली शराब बनाने की जानकारी पर एक मकान पर छापा मारा गया। पुलिस को देखकर चार लोग खेतों में भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके एक आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि मकान उसका है। भागे हुए आरोपी कैलाश मोड़ निवासी लोकेश, खेरागढ़ के सालेहनगर निवासी दिनेश और एक अन्य हैं। 

वह रेक्टिफाइड स्प्रिट मिलाकर शराब तैयार करता है। इसके बाद बोतल में उत्तर प्रदेश के रैपर लगाकर बिक्री करता है। नकली क्यू आर कोड का भी इस्तेमाल किया जाता है। एक सप्ताह पहले ही अपने घर में नकली शराब की फैक्टरी खोली थी। इसके बाद फतेहाबाद और खेरागढ़ के ठेकों पर सप्लाई की थी। इसके अलावा राजस्थान में भी शराब की बिक्री करता था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चारों ने कर रखी थी अपनी हिस्सेदारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ललित ने बताया कि 25 फीसदी रकम वो लेता था। 40 फीसदी मुनाफा लोकेश रखता था। बाइक दिनेश और अन्य बांटते थे। ललित ही शराब तैयार करने का काम करता था। लोकेश और दिनेश शराब को बिक्री के लिए ले जाते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

यह हुई बरामदगी
500 लीटर बनी हुई नकली शराब, 200 लीटर रेक्टिफाइड, स्प्रिट, 54 किलोग्राम रेपर, दस हजार खाली बोतल, बॉटलिंग मशीन, बोतल भरने और कम करने वाली मशीन, क्यू आर कोड और ढक्कन मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें