मौके से ढेर सारी दवाएं और उनके रैपर मिले हैं। एसीडी अखिलेश जैन के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर अलीगढ़ हेमेंद्र चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर नोएडा वैभव बब्बर, ड्रग इंस्पेक्टर बिजनौर आशुतोष मिश्रा के अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के डीओ डॉ. गौरी शंकर मौजूद रहे।
कई दवाएं मिलीं, जांच के लिए भेजा
मेंडेस हेल्थकेयर फार्मा कंपनी पर कार्रवाई करते हुए ड्रग विभाग ने कैल्शियम वाम, एसबी सीरप, टैट्राजिन कलर, विटामिन फोलिस एसिड, आईएसओ पोपिल एल्कोहल सहित करीब आधा दर्जन दवाओं के सैंपल एकत्रित किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
काफी समय से चल रही थी फैक्टरी
नेशनल हाईवे स्थित चौमुंहां के समीप दवाएं बनाने की फैक्टरी पिछले कई वर्ष से संचालित बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में मथुरा ड्रग विभाग को शिकायत भी की गई थी, इस शिकायत पर कुछ अधिकारियों ने यहां निरीक्षण भी किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की।