जीनखाना में चल रहे नकली मोबिल ऑयल के काले कारोबार को रोकने के लिए पिछले दिनों थाना छत्ता में 27 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें से तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 24 फरार हैं। इनमें नासिर, बतिया, सन्नो, बारी भाई उर्फ अब्दुल बारी, वसीम, सलमान, मोनू उर्फ हाजी अतीक, छोटू, आजाद, शानू, शनी कुरैशी, गुलाटी उर्फ जावेद, नदीम, साबिर, नीरज, वसीम, चीन चाचा, जीशान, सादाब, साकिर, मेहराज, रिंकू, हाजी समीम और रिजवान हैं।
यह सभी जीन खाना, हकीमा गली, पंजा मदरसा, काजी गली गुलाबखाना, माईथान, रावतपाड़ा, मुंडापाड़ा, हींग की मंडी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कोर्ट से गैरजमानती वारंट ले लिए हैं। अब भी आरोपी हाथ नहीं आते हैं तो कुर्की आदेश लिया जाएगा।