फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: पीड़िता के गांव में क्यों है पुलिस का कड़ा पहरा, योगी सरकार के मंत्री ने बताई वजह

Sat, 03 Oct 2020 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रियंका-राहुल राजस्थान क्यों नहीं गए। वहां भी घटना घटी है। 
विज्ञापन
हाथरस केस पर राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कांड के बाद पीड़िता के गांव में पुलिस का कड़ा पहरा है। शुक्रवार को मीडिया सहित बाहरी लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया गया। गांव के लोगों को भी पहचानपत्र दिखाने के बाद प्रवेश मिला। पुलिस के इस पहरे पर योगी आदित्यनाथ सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए मृतका के गांव में लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिसर स्थित शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राज्यमंत्री कस्बा किशनी में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। 


संबंधित खबर- हाथरस: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे TMC नेताओं को पुलिस ने रोका, नीचे गिरे डेरेक ओ ब्रायन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हाथरस कांड का जल्द ही खुलासा होगा। पीड़िता के गांव में लगी पाबंदी पर उन्होंने कहा कि वहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए मृतका के गांव में लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा। 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रियंका और राहुल पर निशाना

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका-राहुल राजस्थान में नहीं गए, वहां भी घटना घटी है। यहां (उत्तर प्रदेश) तो न्याय हो रहा है। जो अपराध करेगा, उसको सजा मिलेगी। 

बता दें कि हाथरस कांड को लेकर लोगों में आक्रोश है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच पीड़िता के गांव में पहरा कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने गांव में बैरिकेडिंग कर दी है। शुक्रवार को बाहरी लोगों को गांव में नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने मीडिया कर्मियों को भी गांव के बाहर ही रोक दिया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें