फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑटो में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित मांस, पुलिस ने दो तो दबोचा, शमसाबाद के जंगल में काटा गया था पशु

Fri, 06 Oct 2023 12:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पकड़े गए मांस का सैंपल लिया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शमसाबाद के जंगल से लाने के बाद नाई की मंडी निवासी सलमान की मदद से बिक्री करते हैं। ऑटो की पिछली सीट के नीचे रख लेते हैं, जिससे पुलिस नहीं पकड़ पाती है।
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑटो की सीट में छिपाकर लाया गया 87 किलोग्राम पशु मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वह शमसाबाद के पास से जंगल से पशु मांस लेकर आए थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सराय ख्वाजा में 87 किलोग्राम पशु मांस आटो में ले जाते हुए चिल्लीपाड़ा निवासी अकील और नालबंद निवासी जमील को गिरफ्तार किया है। मामले में गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- भौकाल में छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: बोले- हां चच्चा कैसे गोली दई...टाय, टेम आन दे...टांग छलनी कर दूंगो
विज्ञापन

 
बचाया कि मांस का सैंपल लिया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शमसाबाद के जंगल से लाने के बाद नाई की मंडी निवासी सलमान की मदद से बिक्री करते हैं। ऑटो की पिछली सीट के नीचे रख लेते हैं, जिससे पुलिस नहीं पकड़ पाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बदमाशों की आहट पर फायरिंग से थर्राया खादकापुरा क्षेत्र, बाजरे का खेत बना जंग का मैदान; रातभर फैली रही दहशत

उधर, घटना की जानकारी पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित, महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार नंदू, सौरभ शर्मा आदि पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शमसाबाद क्षेत्र से मांस लाया जा रहा है। इसके गोमांस होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें