फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नासिक में लूटे चार करोड़ के जेवरात, महाराष्ट्र पुलिस ने आगरा से दो को दबोचा; घटना में दो पूर्व फौजी शामिल

Tue, 23 Jan 2024 09:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नासिक में चार करोड़ के जेवरात लूटे गए। मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आगरा से दो बदमाशों को दबोचा है। घटना में दो पूर्व फौजी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में मुंबई-आगरा मार्ग पर 18 जनवरी को चार करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की लूट की गई। यह वारदात उत्तर प्रदेश के आगरा और राजस्थान के बदमाशों ने की थी। वारदात में दो पूर्व फौजी सहित छह बदमाश शामिल थे। इनमें से दो को पुलिस ने सोमवार को आगरा के खेरागढ़ से गिरफ्तार किया है। अन्य के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से 1.75 किलोग्राम सोना, 47 किलोग्राम चांदी, सोने के बिस्कुट व चांदी की ईंट बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


नासिक में मुंबई-आगरा मार्ग पर कार सवार छह बदमाशों ने 18 जनवरी की देर रात 3 बजे वारदात को अंजाम दिया था। कूरियर कंपनी की पार्सल वैन को लूटा गया था। कंपनी के मालिक प्रेम सिंह ने नासिक के थाना घोटी में मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी के कर्मचारी गोपाल कुमार और अशोक कुमार ने मुंबई के कालबा देवी में जय बजरंग कूरियर सेवा के कर्मचारी विष्णु सिंह से जेवरात से भरा पार्सल लिया था। पार्सल वैन चालक योगेंद्र शर्मा और आकाश को दिया गया था।

ढाबे पर रोकी थी कार

नासिक में मणिखंभा के पास मुढ़गांव पर एक ढाबे पर कार सवार 6 बदमाशों ने पार्सल वैन रोक ली थी। चालक सहित अन्य की आंखों में मिर्च झोंक दी थीं। इसके बाद 2.40 करोड़ के सोने के जेवरात, 66 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट, चांदी की ईंट और जेवरात लूट लिए थे। इनकी कीमत 4 करोड़ रुपये थी।

सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग

नासिक पुलिस की टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगी थीं। पुलिस को मुंबई-आगरा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला। इस पर एक टीम आगरा आई थी। आगरा कमिश्नरेट पुलिस को जानकारी दी गई। नासिक और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाशों की तलाश में कागारौल, मलपुरा और खेरागढ़ में अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी जहीर खान और शिव सिंह को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी सत्येंद्र फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जहीर और सत्येंद्र पूर्व फौजी हैं। आरोपियों से 1.40 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात, दो कार बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें