फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पुलिस ने 108 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 32 क्वार्टर भी बरामद

Fri, 17 Dec 2021 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज जनपद में पुलिस ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बेचने और बनाने वालों पर कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
कासगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 108 लीटर कच्ची शराब एवं 32 क्वार्टर बरामद किए। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


सोरों कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बरकुला रोड से आकाश निवासी नगला काशी को 32 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पटियाली क्षेत्र में पुलिस ने नगला हीरा में भट्ठी संचालन की सूचना पर छापा मारा। जिसमें रामचंद्र को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

मौके पर मिला लहन नष्ट कराया
मौके से पुलिस ने तैयार की गई 100 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली। शराब बनाने के उपकरण भी बरामद कर लिए। मौके पर मिले लहन को नष्ट कर दिया गया। वहीं सहावर क्षेत्र में कुलदीप निवासी गंगपुर को 8 लीटर कच्ची शराब की केन के सहित गिरफ्तार कर लिया। वह शराब को बेचने की फिराक में था। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें