फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा: प्रेमिका संग पति को पकड़ने पर चढ़ गया पत्नी का 'पारा', बीच सड़क पर हुआ ऐसा कि लग गई भीड़...

Fri, 17 Dec 2021 02:55 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पति को दूसरी युवती के साथ देखने पर पत्नी का पारा चढ़ गया और बीच सड़क पर उसने प्रेमिका की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बसई अरेला क्षेत्र में पति को दूसरी युवती के साथ देख पत्नी ने आपा खो दिया। उसने पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई। 
विज्ञापन

बीचबचाव में आए पति को भी पीटा
पुलिस के मुताबिक आगरा निवासी एक युवक का पिनाहट क्षेत्र की युवती से संबंध है। बुधवार को युवक बसई अरेला क्षेत्र पहुंचा और युवती को फोन करके बुला लिया। पति के इस संबंध की भनक पत्नी को भी थी। वह भी पीछे से वहां पहुंच गई। पति को दूसरी युवती के साथ देख पत्नी आगबबूला हो उठी। उसने पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर पति को भी पीटा। इस दौरान सड़क पर तीनों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह देख जुटे लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी बसई अरेला विपिन कुमार का कहना है कि शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम संबंध है। तीनों में झगड़ा होने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई थी, पर यहां दोनों पक्ष में समझौता हो गया। इसके बाद हिदायत देकर तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मथुरा: सीएम योगी ही दिखाएंगे जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी, गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम टला
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें