फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 30 हजार की सुपारी लेकर खंदौली के शूटर ने मारी थीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को गोलियां

Sat, 01 Aug 2020 06:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • डॉ. आरके भारती पर जानलेवा हमले के मामले का एक महीने बाद हुआ खुलासा, साजिशकर्ता और हमलावर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आरके भारती पर जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं। ये खंदौली के नंदलालपुर का निवासी बदमाश सुरेश और जगजीवन नगर निवासी मोंटू हैं। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि लेनदेन के विवाद में मोंटू का प्रोफेसर के भाई हरीशंकर से झगड़ा हुआ था। हरीशंकर धमकी देता था कि भाई की पहुंच ऊपर तक है। इसीलिए मोंटू ने प्रोफेसर की हत्या के लिए सुरेश को 30 हजार रुपये सुपारी दी थी।


संबंधित खबर: मॉर्निंग वॉक के दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
विज्ञापन


प्रोफेसर डॉ. आरके भारती को 28 जून को उस समय तीन गोलियां मारी गई थी जब वो घर से सुबह की सैर पर निकले थे। घटना कालिंदी विहार में हुई थी। डॉक्टर के भाई हरीशंकर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। भारती के दो गोलियां पेट और एक जांघ में लगी थी। हरीशंकर और डॉ. भारती ने बताया कि उनका खंदौली में जमीन का झगड़ा है। दो लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे सब्जी विक्रेता निकले। उनका कोई झगड़ा नहीं मिला।

Trending Videos

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एक महीने की पड़ताल के बाद यह बात सामने आई कि हरीशंकर का मोंटू से झगड़ा हुआ था। सवाल यह उठा कि हरीशंकर ने बार बार पूछे जाने पर भी इस झगड़े और मोंटी का जिक्र क्यों नहीं किया? पुलिस ने मोंटी के घर दबिश दी तो वह घर से फरार मिला। उसकी गिरफ्तारी होते ही केस खुल गया। वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरमाद कर ली गई है।

तीन लाख के लेन-देन का था विवाद

मोंटी ने एक साल पहले हरीशंकर से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। उसी समय एक चेक जमानत के तौर पर दिया था। रकम नहीं लौटाने पर हरीशंकर ने चेक अपने खाते में लगा दिया। यह बाउंस हो गया। इस पर उन्होंने मोंटू को कई बार धमकी दी कि उसके प्रोफेसर भाई की पहुंच ऊपर तक है। कहीं भी छिप जाना पुलिस उठा लाएगी। धमकी मोंटू को चुभ गई। उसने ठान लिया कि प्रोफेसर की हत्या करनी है और हरीशंकर की रकम वापस नहीं करनी है। 

हमला करने दोनों साथ आए

मोंटू ने सुरेश को 30 हजार रुपये में प्रोफेसर की हत्या का ठेका दे दिया। मोंटू पेशेवर अपराधी है। उस पर कई केस दज हैं। तीन लोगों को पहले भी गोली मार चुका है। 28 जून की मोंटू और सुरेश बाइक पर गए। सुरेश ने गोलियां मारीं। 
विज्ञापन

पांच दिन सुबह की सैर पर साथ चले हमलावर

डॉक्टर भारती प्रतिदिन सुबह टहलने निकलते थे। रेकी के लिए मोंटू और सुरेश पांच दिन तक उनके आसपास ही घूमे। वे ऐसे नाटक करते थे जैसे सुबह की सैर पर निकले हों जबकि जाते थे रेकी के लिए।

प्रेमिका के घर पर रहा एक महीने

पुलिस ने बताया कि सुरेश की प्रेमिका दिल्ली की है। घटना के बाद वह मोंटू को लेकर दिल्ली चला गया था। दोनों प्रेमिका के घर रहे। घटना से पहले सुरेश ने खंदौली में एक परिचित से 45 हजार रुपये उधार लिए थे। घटना के लिए सुरेश दिल्ली से बाइक चोरी करके लाया था। वह बाइक उसकी प्रेमिका के घर पर ही खड़ी है। पुलिस टीम उसे बरामद करने जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें