फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में गैस गोदाम डकैती का खुलासा: पुलिस ने चार लुटेरों को किया गिरफ्तार, 45 सिलिंडर बरामद

Sun, 17 Oct 2021 07:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई गैस गोदाम पर डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों की निशानदेही पर लूटे गए सिलिंडरों में से 45 सिलिंडर, हथियार और बाइक भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे और बरामद सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में 13 अक्तूबर को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में हुई डकैती की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने गोदाम के चौकीदार मां-बेटे को बंधक बनाकर 57 गैस सिलिंडर लूट लिए थे। लूटे गए सिलिंडरों में से 45 सिलिंडर बरामद हो गए हैं। लुटेरों के कब्जे से बाइक और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


चार गिरफ्तार, तीन फरार 
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि डकैती की वारदात करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पकड़े गए रेहान निवासी चेहरा, सोनू निवासी केसरगढ़ी, मुरसान (हाथरस), गौरव उर्फ आदित्य निवासी ईसापुर, जमुनापार और नवीन पुत्र सतीश शर्मा निवासी करनपुर टप्पल (अलीगढ़) हैं। इनके अलावा तीन लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। लुटेरों को पकड़कर जल्द ही अन्य सिलिंडर भी बरामद किए जाएंगे।

मथुरा: चौकीदार मां-बेटे को बंधक बनाकर सिलिंडर लूटे, घटना पर जा रहे एसएसपी की एस्कॉर्ट जिप्सी पलटी, दो सिपाही घायल
विज्ञापन


हाथरस का गैंग रहा डकैती में शामिल
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि हाथरस के गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। खासकर मथुरा के जमुनापार का गौरव भी साथ रहा। गौरव आठ महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। पकड़े गए सभी शातिर लुटेरे हैं। इन सभी लुटेरों की क्राइम हिस्ट्री में लूट, चोरी, डकैती, वाहन चोरी और जानलेवा हमले में शामिल रहे हैं। 

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही पर 45 गैस सिलिंडर, दो तमंचा 315 बोर, सात कारतूस, एक सब्बल/बेलचा (लोहे की रॉड), एक मोटरसाइकिल पल्सर की है।
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें