फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सरेराह महिला से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकला; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 03:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी महिला को धमकी देते हुए भाग निकला था।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में महिला से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह सदर क्षेत्र में बुटीक चलाती हैं। बुधवार दोपहर बुटीक जा रही थीं। रास्ते में लाल रंग के स्कूटर पर एक युवक पीछे से आया। रोक कर छेड़खानी करने लगा। कपड़े खींचकर निर्वस्त्र करने की कोशिश की। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के खंगाले। इससे युवक का सुराग लगा। पिछले तीन दिन से पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को थाना सदर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। वहीं मनचले पर कार्रवाई के बाद पीड़िता ने पुलिस के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें