फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पुलिस ने 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नकदी-तमंचे सहित दो कार और चार बाइक बरामद

Fri, 29 Apr 2022 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

पटियाली क्षेत्र के गांव रमपुरा में बड़े स्तर पर जुआ होने की शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। इस पर कार्रवाई के लिए चार टीमों को गठन किया गया। गुरुवार रात को पुलिस की टीमों ने छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पटियाली के रमपुरा गांव में पकड़े गए जुआरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार रात को गांव रमपुरा में दबिश देकर 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तीन लाख रुपये, दो तमंचे, नशीला पदार्थ, दो कार और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


थाना पुलिस को गांव रमपुरा में जुआ होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर सीओ पटियाली व सीओ सहावर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पटियाली, प्रभारी निरीक्षक सिढ़पुरा व प्रभारी निरीक्षक अमांपुर सहित अलग-अलग चार टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात को गांव रमपुरा में सबलू उर्फ सत्यदेव पुत्र भगवान सिंह के घर पर दबिश दी। 

मकान में बनी दो दुकानों में कई लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जुआरियों से 302070 रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, 600 ग्राम डाइजापाम, दो कार और चार मोटरसाइकिल बरामद हुईं। जुआरियों के खिलाफ पटियाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को इन्हें जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

1.अमित गुप्ता निवासी धुमरी थाना जैथरा, एटा।
2.कुलदीप गुप्ता निवासी नई बस्ती कोतवाली नगर, एटा । 
3.दीपक कुमार निवासी संजयनगर थाना कोतवाली नगर, एटा । 
4.किशन निवासी किलरमऊ थाना बागवाला, ,एटा । 
5.राजबहादुर निवासी दरिकपुर थाना पिलुआ , एटा । 
6.विनय गुप्ता निवासी शिवपुरी थाना कोतवाली, एटा । 
7.मौहरपाल निवासी नगला गुलरिया थाना कोतवाली देहात, एटा । 
8.संजू गुप्ता निवासी जयजयराम थाना कोतवाली, कासगंज । 
9.उस्मान अली निवासी मोहल्ला बड्डू नगर थाना कोतवाली, कासगंज । 
10.नितिन माहेश्वरी निवासी मोहल्ला नाथूराम थाना कोतवाली, कासगंज । 
11.रूपेन्द्र उर्फ पपलू निवासी रमपुरा थाना पटियाली, कासगंज । 
12.प्रदीप गुप्ता निवासी रमपुरा थाना पटियाली, कासगंज ।  
13.अंशु निवासी रमपुरा थाना पटियाली, कासगंज। 
14.रनवीर निवासी जटपुरा थाना पटियाली, कासगंज । 
15.अजय निवासी मोहल्ला लोईया नगर थाना सिढ़पुरा, कासगंज । 
16.भामाशाह निवासी मोहल्ला पन्तनगर थाना सिढ़पुरा, कासगंज । 
17.मनीन हुसैन निवासी गणेशपुर थाना गंजडुण्डवारा, कासगंज । 
18.राहुल निवासी गंजडुण्डवारा, कासगंज । 
19.शाह आलम निवासी गणेशपुर थाना गंजडुण्डवारा, कासगंज।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें