फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत: आगरा में स्कूल बस की टक्कर से दादी-नाती की गई जान, डंपर ने दो युवकों को कुचला

Fri, 29 Apr 2022 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया। हादसों में दो साल के मासूम और उसकी दादी सहित चार की मौत हो गई। 
विज्ञापन
स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में गोवर्धन मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला और उसके दो साल के नाती की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दादी-नाती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फतेहपुर सीकरी के गांव कोरई निवासी पूरन देवी अपने बेटे राहुल के साथ बाइक से मायके नगला हरिया ( थाना फरह, मथुरा) जा रही थीं। उनकी गोद में दो साल का नाती था। अछनेरा-गोवर्धन मार्ग पर फतेपुरा साधन के बीच विजय महारानी स्कूल ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पूरन देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

नाती की मौत, बेटे की हालत गंभीर 

उनका नाती और बेटी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। रास्ते में दो साल के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। राहुल की हालत गंभीर बताई गई है। उसका उपचार शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत 

मलपुरा थाना क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर मार्ग पर दक्षिणी बाईपास कट के नजदीक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ग्वालियर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक सेवला स्थित सरस्वती विहार के रहने वाले सोनू पुत्र दीनदयाल और अजय बघेल पुत्र हुकुम सिंह बाइक से घर जा रहे थे। दोनों दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें