फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के फिरोजाबाद में मुठभेड़, पुलिस ने इंटरनेशनल शार्प शूटर को पकड़ा

Fri, 19 Jan 2018 10:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड के दौरान घायल बदमाश्‍ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाव और हरियाणा के शार्प शूटर रवींद्र उर्फ काली राजपूत को पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान काली के तीन साथी भाग जाने में सफल रहे। 
विज्ञापन


पुलिस और बदमाशों की तरफ से हुई गोलीबारी में गोली लगने से जहां शार्प शूटर काली घायल हो गया वहीं एसओजी के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। 

रवींद्र पंजाब के कुख्यात काली गैंग का सदस्य है और इंटरनेशनल बदमाशों में गिना जाता है। इसके तार इंटरनेशनल लारेंस विश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं। इस गैंग द्वारा फिल्म अभिनेता सलमानखान को धमकी देने का मामला सामने आया था। 
Trending Videos

काली पर हरियाणा और पंजाब पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। लूट, हत्या और रंगदारी के काफी मुकदमे उस पर दर्ज हैं। शिकोहाबाद में वह छिप कर रहा था। 

गुरुवार शाम को शिकोहाबाद पुलिस को सूचना मिली की कुछ कुख्यात अपराधी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीगेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। पुलिस ने गेस्टहाउस की घेराबंदी की तो बदमाश गेस्ट हाउस से निकल कर भागने लगे। 

बदमाशों के पास हथियार थे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। भूडा नहर पुल के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर बदमाशों और पुलिस कर्मियों बीच फायरिंग होने लगी। 

कई राउंड चली गोलियां 

कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान भागते में गोली लगने से एक बदमाश मौके पर ही पडा रहा गया जबकि तीन भाग गए। एसओजी का सिपाही नदीम और राजवीर भी गोली लगने से घायल हो गए। 

मुठभेड़ के दौरान एसपी देहात महेंद्र सिंह थाने की पुलिस के साथ पहले से मौके पर थे। बाद में एक बदमाश के घायल होने की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। 

घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि घायल हुआ बदमाश रवींद्र उर्फ काली (29 साल) पुत्र रघुनाथ सिंह आजाद नगर थाना बलौजी मुहाली पंजाब है। 
विज्ञापन

सलमान खान को दे चुका है धमकी

यह इंटरनेशनल बदमाश है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाव में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। यह शार्प शूटर है। हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले इस पर दर्ज हैं। पंजाब और हरियाणा में बडे कारोबारियों को धमका कर यह रंगदारी लेता था।

रवींद्र पंजाब के काली गैंग का यह सदस्य है। इसके साथ-साथ इसके तार इंटरनेशल गैंग लारेंस से भी जुड़े हैं। एसएसपी ने बताया कि लारेंस गैंग ने ही पिछले दिनों फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी। 

पंजाब हरियाणा की पुलिस इसके पीछे पडी थी। इस लिए करीब ढाई माह से यहां छिप कर रह रहा था। इसके फरार साथियों के नाम गब्बर यादव, बंटी यादव और आकाश यादव बताए गए हैं। 

बंटी और आकाश शिकोहाबाद के ही रहने वाले हैं। यह हथियार लेकर फरार हो गए। रवींद्र उर्फ काली राजपूत से पुलिस ने एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया है। गेस्ट हाउस से एक स्कार्पियो कार भी बरामद दी है। घायल रवींद्र का कडी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें