फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: जेल से छूटकर आए अपराधियों की गतिविधियां देखने गई पुलिस टीम पड़ गई मुश्किल में, लगा गंभीर आरोप 

Sun, 08 May 2022 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

झगड़े के आरोप में जेल से जमानत पर छूटकर आए अभियुक्तों के घर तस्दीक के लिए गई, पुलिस पर वृद्धा की हत्या का आरोप लगा है। इस माामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
वृद्धा के घर का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में जेल से छूटकर आए अभियुक्तों के घर तस्दीक के लिए गई पुलिस पर परिजनों ने वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो बनवाते हुए वृद्धा का पोस्टमाटर्म करा रही है, जिससे जांच में पूरी तरह से स्पष्टता रहे।

विज्ञापन

 
थाना पचोखरा के गांव इमलिया निवासी फॉरन सिंह जाटव का गांव के ही  शिवाकांत पुत्र कैलाशचंद्र उपाध्याय के साथ 23 मार्च को  झगड़ा हो गया था। इस झगड़ में राहुल, आनंद, जितेंद्र, लाइक सिंह पुत्रगण फ़ौरन सिंह व बंटू जेल गए थे। शनिवार को चार लोग राहुल, जितेन्द्र, आनंद व बंटू पैरोल पर छूट के आये थे। बताया गया है कि जेल से आने के बाद भी इनके अंदर पुलिस का भय इस कदर था कि वे घर में भी नहीं सोये थे। 

परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात करीब 12 बजे थाना पुलिस ने फौरन सिंह पुत्र महापत के घर दबिश दी। जेल से छूट कर आए लोगों के न मिलने पर पुलिस ने परिजनों पर शक्ती बरती। इस बीच वृद्धा शारदा देवी पत्नी फ़ौरन सिंह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस वृद्धा को गाड़ी में डालकर ले गई। पुत्र राहुल ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।   
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों के जमानत पर छूटकर आने पर उनकी गतिविधियों को चेक करने पुलिस उनके घर तस्दीक करने जाती है। पुलिस के वहां पहुंचने पर बीमार चल रही वृद्धा की मौत हो गई। फिर भी परिजनों के आरोपों के चलते वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी और नाहीं पुलिस की किसी सख्ती के चलते वृद्ध की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें