फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव में कवियों ने बांधा समां

विज्ञापन
नामनेर स्थित दुर्गा माता मंदिर में संस्कार भारती की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते क - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की के अंतर्गत संस्कार भारती आगरा छावनी की ओर से रविवार को नामनेर स्थित दुर्गा मंदिर में चेतना के स्वर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कवि डॉ. राजकुमार रंजन की कविता ये नई सदी का भारत है। आन्दोलित कोना कोना है.. पर जमकर तालियां बजीं। कवि सुशील सरित की कविता ऽअधर मधुर है, बदन मधुर है... को काफी सराहा गया।
निशिराज ने अपनी कविता ‘ए मेरे वतन, वतन मेरे वतन...’ पर खूब तालियां बजीं। अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने की कविता ‘पानी में इसके प्रज्ज्वलित है देश प्रेम की ज्वाला...’ ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। डॉ. रमेश आनंद की कविता ‘शपथ मुझे है धरती माँ की, नहीं जंग मैं होने दूंगा...’ श्रोताओं का काफी पसंद आई। कवि शिव शंकर सहज की कविता को भी श्रोताओं ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़, अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राज बहादुर सिंह राज सुभाष चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें