फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कूड़े में डालीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें, संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त

Sat, 16 Jul 2022 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक संविदा सफाई कर्मचारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें कूड़े में डाल दी थीं। यह देख जब उसे श्रद्धालुओं ने टोका तो वह बहस करने लगा। 
विज्ञापन
नगर निगम मथुरा वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय के समीप सुभाष इंटर कॉलेज के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें कूड़े में फेंक दी गईं। शनिवार को कूड़े में तस्वीरें मिलने पर नगर निगम में खलबली मच गई। इस मामले में एक संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संविदा सफाई कर्मी बॉबी पुत्र दुलीचंद द्वारा कूड़ा एकत्र किया जा रहा था। यहां कूडे़ के ढेर में किसी ने साफ-सफाई करने के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें डाल दी थीं। यहां से गुजर रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं ने उक्त सफाईकर्मी को टोका। इस पर वह बहस करने लगा। 

वीडियो वायरल होने पर अफसरों को हुई जानकारी 

लोगों के समझाने पर सफाई कर्मचारी ने तस्वीरों को कूड़े से हटा दिया। लोगों का कहना था कि सफाईकर्मी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों कूड़े से हटाई जरूर, लेकिन कार्यालय में रखने की बजाय कूड़े वाली ट्रॉली में डाल दीं। इसका वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई। 


वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि संविदा सफाईकर्मी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें