फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ का रुद्राभिषेक: मैनपुरी के पांच मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण, प्रशासन ने कीं व्यवस्थाएं

Thu, 04 Nov 2021 02:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर यानी शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे। इसका लाइव प्रसारण मैनपुरी के प्रमुख मंदिरों में किया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में बड़े साइज की एलईडी लगाई गई हैं। 
 
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का पांच नवंबर को मैनपुरी जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में ऑनलाइन प्रसारण दिखाया जाएगा। बुधवार को उपजिलाधिकारी ने शहर के प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी (सदर) वीरेंद्र सिंह मित्तल और तहसीलदार (सदर) राजकुमार भारतीय भीमसेन मंदिर पहुंचे। यहां कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि सीधे प्रसारण के लिए मंदिर प्रांगण में बड़े साइज की एलईडी लगाई जाएगी। जिस पर रुद्राभिषेक देखा जा सकेगा। 

ब्लॉक प्रमुख रितु भदौरिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी और साधु संतों को सम्मानित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि इस दौरान भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान पुजारी साहेबलाल तिवारी, पुजारी जगन्नाथ मिश्रा, दीपांशु वाजपेयी, कानूनगो महेश तोमर, रमेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों पर होंगे आयोजन
- श्री भीमसेन महाराज मंदिर मैनपुरी 
- श्री चांदेश्वर धाम मैनपुरी 
- मंदिर सोमेश्वर नाथ भोगांव  
- जखदर महादेव मंदिर भांवत 
- मार्कंडेय मंदिर विधूना कोसमा 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें