फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आज प्लास्टिक के खात्मे का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का शिलान्यास

Wed, 11 Sep 2019 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 10:50 बजे वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे
  • देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा
  • इस दौरान मथुरा के लिए 150 करोड़ से भी ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मथुरा के वेटरनेरी विवि से 45 मिनट तक देश की जनता को संबोधित करेंगे। प्लास्टिक के खात्मे के लिए तो लोगों से अपील करेंगे ही पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करके पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी शुरूआत करेंगे। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: मथुराः प्रधानमंत्री की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार, कार्यक्रम में यह कपड़े पहनकर नहीं आ सकेंगे

देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान मथुरा के लिए 150 करोड़ से भी ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुराः पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम देकर विश्वविद्यालय को भूल गई भाजपा सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 10:50 बजे वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा वेटरनेरी में सबसे पहले पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन किया जाएगा। यहां पशु पालन और इससे जुड़े अन्य विभागों की परियोजनाओं को वह देखेंगे। इसके बाद संबोधन होगा।

 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मथुरा: आयुष्मान से नहीं मिल रहा इलाज, 'हक' को भटक रहे लोग

प्रधानमंत्री देश की जनता से प्लास्टिक को त्यागने की अपील करेंगे। साथ ही पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। प्रधानमंत्री का जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसके मुताबिक वह 12:20 पर वेटरनेरी से रवाना हो जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें